Jamshedpur: परसुडीह में हुए रवि यादव फायरिंग कांड का जमशेदपुर पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह ग्वालापट्टी में 5 अगस्त की शाम करीब 5:38 बजे रवि यादव को गोली मारकर घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समीर कुमार सिंह उर्फ पांडु और अप्राथमिकी अभियुक्त बिबेक साह तथा संजय वर्मा को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल काले रंग की होंडा डियो स्कूटी और रेकी में प्रयुक्त सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
जांच में पता चला कि घायल रवि यादव का कुछ माह पूर्व निहाल तिवारी से विवाद हुआ था जिसके बाद निहाल ने अपने साथियों संग हत्या की योजना बनाई। 5 अगस्त को निहाल और पांडु स्कूटी से गुजर रहे थे तभी रवि यादव से झगड़ा हुआ और निहाल ने बैग से पिस्टल निकालकर 5-6 राउंड फायर कर दिया और वारदात के बाद फरार हो गए।
पुलिस की छापेमारी अन्य आरोपियों की तलाश में अब भी जारी है।

