1000271841

Jamshedpur: मानगो आज़ादनगर में युवक से बदमाशों ने छीना पैसों से भरा बैग, बाइक छोड़कर हुए फरार…

खबर को शेयर करें
1000271841

Jamshedpur news: जमशेदपुर के आज़ादनगर थाना क्षेत्र में छिनतई की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को शाही गार्डन के पास ऐसी ही एक घटना हुई जिसमें बदमाशों ने एक युवक से रुपए से भरा बैग छीन लिया।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित मोहम्मद अनस जो डिमना NH-33 स्थित 5एस साइन कंपनी में कार्यरत हैं नायरा अपार्टमेंट से अपने दोस्त से मिलने नेचर पार्क की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक (संख्या JH-05DY-4225) पर सवार दो युवक पहुंचे और उनका मोबाइल व बैग छीनने की कोशिश करने लगे।

अनस के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और बैग छीनकर भागने लगे। हड़बड़ी में आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बैग में 10 हजार रुपये से अधिक नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही आज़ादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों की छोड़ी हुई बाइक को जब्त कर लिया है और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।