IMG 20250731 WA0040

Jamshedpur : सरकारी जमीन और रेलवे क्षेत्र से अवैध कब्जे हटे, प्रशासन का बुलडोजर चला…

खबर को शेयर करें
IMG 20250731 WA0040

Jamshedpur news: जमशेदपुर में सरकारी जमीन और रेलवे क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को अंचल विभाग और रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर कई अतिक्रमणों को हटाया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

परसूडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा नाला के पास सरकारी जमीन पर बने एक अवैध दुकान को अंचल विभाग ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया।
अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात था।

जानकारी के मुताबिक, इस जमीन पर पहले भी सरकारी बोर्ड लगाया गया था लेकिन स्थानीय निवासी पटेल महतो ने बोर्ड हटाकर दोबारा दुकान खोल ली थी। चेतावनी देने के बावजूद कब्जा जारी रखने पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के बाद पटेल महतो और उनके परिजनों ने अंचल निरीक्षक की गाड़ी को रोककर विरोध किया जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अंचल विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर दोबारा कब्जा करने की कोशिश हुई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आदित्यपुर में रेलवे विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए अंडरब्रिज के पास स्थित एक डीप बोरिंग की पानी टंकी को तोड़ दिया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस टंकी को हटाने के लिए आदित्यपुर नगर निगम को चार बार पत्र लिखा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः रेलवे ने पुलिस की मदद से खुद कार्रवाई की।

इस लगातार चल रही कार्रवाई से लोगों में यह संदेश साफ हो रहा है कि सरकारी और रेलवे जमीन पर अवैध कब्जे अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।