1000251220

Jamshedpur: लिट्टी चौक से झूला मैदान मारपीट कांड का आरोपी ऋतिक गिरफ्तार, कई मामलों में पहले भी जा चुका है जेल…

खबर को शेयर करें
1000251220

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान झूला मैदान मारपीट कांड के फरार आरोपी ऋतिक को लिट्टी चौक के पास से दबोच लिया।

करीब दस दिन पहले झूला मैदान के पास एक युवक के साथ हुई मारपीट में ऋतिक का नाम सामने आया था। इस घटना में घायल युवक फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

सोमवार को पुलिस की नजर लिट्टी चौक के पास खड़े ऋतिक पर पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे खदेड़कर पकड़ लिया और थाने ले आई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऋतिक पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसकी पुरानी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।