1000225072

Jamshedpur: भारी बारिश की चेतावनी पर पूर्वी सिंहभूम के सभी स्कूलों में 15 जुलाई को अवकाश घोषित…

खबर को शेयर करें
1000225072

Jamshedpur news: भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले को 15 जुलाई 2025 को ‘रेड जोन’ में रखते हुए भीषण और लगातार भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों (कक्षा 12 तक) में 15 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह फैसला आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों या संस्थानों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।