Jamshedpur : मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, फॉगिंग और लार्वा जांच अभियान तेज…

Jamshedpur news: बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसे मच्छरजनित रोगों के खतरे को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मित्रा ने जानकारी दी कि डेंगू सर्च अभियान के लिए 13 स्वास्थ्य कर्मियों और 14 दैनिक कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। यह टीम घर-घर जाकर लार्वा की जांच करेगी और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी करेगी।
फॉगिंग अभियान को प्रभावी बनाने के लिए Jusco JNAC और MNAC से सहयोग लिया जा रहा है। मई में चलाए गए जनजागरूकता अभियान के बाद अब सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि मच्छरजनित बीमारियों के मरीजों की जानकारी जिला सर्विलांस विभाग को अनिवार्य रूप से दें।
सिविल सर्जन ने हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाने और प्रचार-प्रसार को तेज करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि लोगों को समय रहते जागरूक किया जा सके और इन बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।


