1000229085

जमशेदपुर को स्वच्छता में देशभर में तीसरा स्थान, राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार…

खबर को शेयर करें
1000229085

Jamshedpur news: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों में जमशेदपुर ने पूरे देश में अपना परचम लहराया है। 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही शहर को 5 स्टार रेटिंग भी दी गई है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर के पदाधिकारियों को पुरस्कार सौंपा।

इस अवसर पर झारखंड के प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग सुनील कुमार निदेशक सुडा सूरज कुमार और जमशेदपुर अक्षेस (J.N.A.C.) के अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने राष्ट्रपति के हाथों से यह सम्मान प्राप्त किया।

जमशेदपुर की इस बड़ी उपलब्धि पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। यह सम्मान शहरवासियों की जागरूकता, निगमकर्मियों की मेहनत और प्रशासनिक प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने सभी से स्वच्छता को आदत और संस्कृति बनाने की अपील की।

झारखंड के बुंडू नगर निकाय को “प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर” के तौर पर मिनिस्ट्रियल अवार्ड प्रदान किया गया है, जो राज्य के लिए एक और गर्व की बात है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने झारखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।