गोलमुरी पुलिस ने पकड़े लुटेरे 585x306 1

Jamshedpur: गोलमुरी नामदा बस्ती में अवैध हथियारों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार, आपराधिक षड्यंत्र रचने की तैयारी में थे शामिल…

खबर को शेयर करें
गोलमुरी पुलिस ने पकड़े लुटेरे 585x306 1

Jamshedpur news: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती से एक बड़ी कार्रवाई के तहत चार बदमाशों को अवैध और खतरनाक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व में दर्ज कांड संख्या-82/25 में नामजद अभियुक्त वीर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ बदले की भावना से योजना बना रहा है। यह मामला 4 जुलाई को सामने आया सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोलमुरी थाना प्रभारी पु.नि. राजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।

1000213465 1

छापेमारी के दौरान राजा यादव के घर से चार युवकों को रंगेहाथ पकड़ा गया, जिनके नाम हैं वीर सिंह उर्फ पंडित (22 वर्ष), राजा यादव (23 वर्ष), रवि कुमार राव (36 वर्ष) और विक्की सिंह गिल उर्फ कुण्डी (24 वर्ष)। इनकी गिरफ्तारी के दौरान दो देशी कट्टा, दो जिंदा गोली (8 एमएम), एक धारदार चापड़ और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

1000213475

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विक्की सिंह गिल उर्फ कुण्डी का पहले से ही लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर सिदगोड़ा, सीताराडेरा, गोलमुरी, बर्मामाइंस और बिरसानगर थाना क्षेत्रों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अवैध हथियार रखने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।