Jamshedpur : परसुडीह में 1 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास, क्षेत्रवासियों में खुशी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्रवासियों के लिए रविवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। हलुदबनी छोटा हनुमान मंदिर प्रांगण से कोचाकुली होते हुए छोलागोड़ा तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस सड़क को 1 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी और जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक मौजूद रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का शुभारंभ किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में थी, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। सड़क बनने से अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक मंगल कालिंदी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और हेमंत सरकार लगातार जनता की भलाई के लिए काम कर रही है।
इस मौके पर सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक, बिलटु सरकार, सालगे हांसदा, खत्री सिरका, मेघवाल टुडू, सनी सिंह, संजय सिंह, पेटला, आलोक दे, चंचल बशाक, रीना सरकार, शिखा माईती, राकेश दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
शिलान्यास के दौरान लोगों में उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में और भी बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा।

