1000292665

Jamshedpur: सवालों के घेरे में मानगो नगर निगम का गठन, संघर्ष समिति ने किया हाईकोर्ट जाने का ऐलान…

खबर को शेयर करें
1000292665

Jamshedpur news: मानगो नगर निगम गठन को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसी मुद्दे पर मानगो उलीडीह के संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति ने शनिवार को बालीगुमा NH-33 स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस वार्ता में क्षेत्र की कई ग्राम सभाओं के प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

समिति का कहना है कि पाँचवीं अनुसूची क्षेत्र होने के बावजूद मानगो में नगर निगम का गठन किया गया जो संविधान के अनुच्छेद 243 (य) और (ग) का खुला उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बिना आदिवासी सलाहकार परिषद से परामर्श लिए यह निर्णय लिया जबकि मानगो के 12 मौजा आदिवासी स्वामित्व वाली भूमि हैं।

संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति ने ऐलान किया कि वे इस मुद्दे पर जल्द ही झारखंड हाई कोर्ट रांची में जनहित याचिका दायर करेंगे। साथ ही एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर विभिन्न आदिवासी संगठनों और बुद्धिजीवियों से समर्थन जुटाया जाएगा। समिति ने यह भी घोषणा की कि आगामी 5 अक्टूबर को मानगो क्षेत्र में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।