1000272204

जमशेदपुर फुटबॉल लीग : रणजीत मार्डी की हैट्रिक से टाटा मोटर्स की जीत, JFTA और कातिन FC भी विजयी…

खबर को शेयर करें
1000272204

Jamshedpur news: सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम (टेल्को) में खेले गए प्रीमियर डिवीजन के मुकाबले में टाटा मोटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर को 3-0 से हराया। टीम के स्टार स्ट्राइकर रणजीत मार्डी ने बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए 11वें, 37वें और 64वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। उनकी इस कामयाबी से टीम ने आसानी से मुकाबला अपने नाम किया। हालांकि मैच के दौरान टाटा मोटर्स के रोहित तिग्गा और दिनेश हेम्ब्रम को पीला कार्ड मिला।

टिनप्लेट मैदान में खेले गए सुपर डिवीजन के मैच में जंगल टाइगर फुटबॉल एकेडमी (JFTA) ने पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन (PRMF) को 2-0 से मात दी। पवन पुरती ने 18वें मिनट में पहला गोल दागा जबकि मनीष बाड़ी ने 41वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर जीत सुनिश्चित की।

ए डिवीजन (ग्रुप A) का मैच आर्मरी मैदान में हुआ, जिसमें कातिन फुटबॉल क्लब (KFC) ने दोबो सांगेम संघ (DSS) को 1-0 से हराया। बैद्यनाथ सोरेन ने 7वें मिनट में गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ। मैच में DSS के रोहित सिंह को पीला कार्ड मिला।

तीनों डिवीजनों के मैचों में रेफरी और मैच अधिकारियों ने खेल को सुचारू रूप से संपन्न कराया।