1000204693 1

जमशेदपुर बाढ़ राहत: ईया फाउंडेशन ने जुगसलाई बलदेव बस्ती में बाढ़ पीड़ित 300 लोगों को कराया दोपहर का भोजन, सेवा की नयी परिभाषा गढ़ी…

खबर को शेयर करें
1000204693 1

Jamshedpur news: लगातार बारिश के कारण जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। लगभग 15 से 20 घर पूरी तरह से पानी में डूब चुके है जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस कठिन समय में ईया फाउंडेशन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बस्ती के लगभग 300 बाढ़ पीड़ितों को दोपहर का गर्म और ताजा भोजन उपलब्ध कराया।

भोजन वितरण का यह कार्य बलदेव बस्ती के एक खुले स्थान पर सामूहिक रूप से संपन्न हुआ जहां लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन परोसा गया। फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने इस सेवा कार्य में तन मन और धन से सहयोग दिया।

इस पहल में बंटी, मोंटी, बल्देव, मनमोहन, रवि, आकाशी, पिंकू और आनंद जैसे साथियों की विशेष भूमिका रही। इन सभी ने भोजन तैयार करने से लेकर वितरण स्थल पर व्यवस्थाएं संभालने तक हर कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया।

ईया फाउंडेशन के संस्थापक दीपक मिश्रा ने कहा “जब समाज संकट में होता है, तब सेवा ही सबसे बड़ा धर्म बन जाती है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और हर ज़रूरतमंद तक सहायता पहुंचे।”

फाउंडेशन का यह मानवीय कदम न केवल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत लेकर आया बल्कि यह भी दिखाया कि संकट की घड़ी में सेवा और सहयोग ही सबसे बड़ा सहारा होता है।