1000266590

Jamshedpur: एसएसपी कार्यालय में ध्वजारोहण, देशभक्ति के माहौल में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस…

खबर को शेयर करें
1000266590

Jamshedpur news: जमशेदपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को एसएसपी कार्यालय परिसर में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, डीटीओ धनंजय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया और देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।