1000254320

Jamshedpur: गोलमुरी में पेट्रोल पंप पर लगी आग, समय रहते टली बड़ी दुर्घटना…

खबर को शेयर करें
1000254320

Jamshedpur news:जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप में अचानक आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी।

जैसे ही आग लगी पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए फायर फाइटर के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की। उनकी तत्परता के कारण आग समय रहते बुझा दी गई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि तब तक स्थिति नियंत्रण में आ चुकी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कुछ समय के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि शॉर्ट सर्किट की असली वजह क्या रही। एहतियातन पेट्रोल पंप को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास की इमारतों को भी खतरा हो सकता था।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी ऐसी स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।