Jamshedpur: परसुडीह में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, FIR दर्ज…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से 16 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने हलूदबानी ग्राम निवासी राजू गोप के खिलाफ FIR दर्ज की है।
परिजनों के अनुसार आरोपी और नाबालिग की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। पिछले छह महीनों से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग की तलाश की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है।

