IMG 20250731 190308

Jamshedpur: सीतारामडेरा में मारपीट, युवक ने दिया थाने में लिखित शिकायत, पुलिस जांच में जुटी…

खबर को शेयर करें
IMG 20250731 190308

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बुधवार (30 जुलाई) की दोपहर मारपीट की एक घटना सामने आई है। देवनगर, तीनकोनिया पार्क के पास रहने वाले सोनू कुमार साहू ने सीतारामडेरा निवासी बॉबी सिंह पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार घटना एक पान दुकान के पास हुई। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसके बाद पीड़ित सोनू कुमार ने थाने का रुख किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।