Jamshedpur: करीमिया मुस्लिम स्कूल में शिक्षकों का विदाई समारोह और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के भालूबासा स्थित करीमिया मुस्लिम स्कूल में 27 जुलाई यानी कि रविवार को शिक्षकों की विदाई और मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही 10वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्कूल के सचिव मोहम्मद अरशद ने कहा “आज का दिन हमारे लिए खास है क्योंकि हम अपने प्रिय शिक्षकों को विदाई दे रहे हैं और मेहनत से स्कूल का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने भावनात्मक शब्दों से विदाई दी और इसे यादगार बनाने के लिए कई प्रस्तुतियां दीं।

मुख्य अतिथि के रूप में करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रियाज, प्रोफेसर अनवर, स्कूल कमेटी के सचिव मोहम्मद अरशद, अंजुमन के उपाध्यक्ष अकील अहमद एजाजी, संयुक्त सचिव आसिफ रिजवान खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रागीब खान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

समारोह में रिटायर्ड शिक्षक फखरे आलम मलिक, अंसारुल्लाह, जहां आरा बेगम, कुरत-उल-ऐन, अफरोज बेगम, रफत जहां बेगम और वर्तमान शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शिक्षकों को विदाई और छात्रों को शुभकामनाएं दीं।


