1000206886
|

Jamshedpur: मानगो वारिस कॉलोनी रोड नंबर 4 में हल्की बारिश भी बन रही है बड़ी मुसीबत, नाले की जाम स्थिति से परेशान हैं लोग…

खबर को शेयर करें
1000206886

Jamshedpur news: मानगो के वारिस कॉलोनी रोड नंबर 4 में हल्की बारिश भी अब भारी मुसीबत बन गई है। यहां हालात ऐसे हैं कि हल्की बारिश होते ही नाले में पानी भर जाता है और सड़क पर फैल जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।

1000206889

स्थानीय निवासी मोहम्मद कमरूद्दीन ने बताया कि पहले नाले की चौड़ाई 40 से 50 फीट थी लेकिन अतिक्रमण के चलते यह घटकर महज 10 से 15 फीट रह गई है। इसी कारण हल्की सी बारिश में ही पानी जमा हो जाता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।

1000206883

अब इस पर लोगों ने नगर निगम से अपील की है कि कम से कम एक बार वे इस स्थान पर आकर जायजा करें और इस समस्या का कोई ठोस समाधान करें।

अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस पर क्या रुख अपनाती है।