Jamshedpur: मानगो छोटा पुल पर नशेड़ी का हंगामा, राहगीरों से पैसे छीनने की कोशिश…

Jamshedpur news: जमशेदपुर में नशेड़ियों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह मानगो छोटा पुल पर एक ब्राउन शुगर के नशे में युवक ने बीच सड़क पर उत्पात मचाया। आरोपी युवक ने राह चलते एक व्यक्ति से जबरन पैसे छीनने की कोशिश की।
जब आसपास मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो नशेड़ी ने पत्थर उठाकर राहगीरों पर हमला करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख लोग किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा सके।
लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। शहर के कई इलाकों में नशे की गिरफ्त में आए युवक न केवल अपराध कर रहे हैं बल्कि राहगीरों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।
अब जरूरत हैं कि नशे की बढ़ती समस्या पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आमजन सुरक्षित रह सकें।

