Jamshedpur: उपायुक्त ने सुनीं जनता की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान…

Jamshedpur news: जमशेदपुर समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जनता की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
दूर-दराज से आए लोगों ने पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, पेंशन, पीएम किसान योजना का लाभ, चौकीदार नियुक्ति सूची, और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण जैसी शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से समय पर और पारदर्शी निपटारे का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि यह पहल सिर्फ सुनवाई तक सीमित नहीं है बल्कि हर नागरिक तक त्वरित और सुलभ न्याय पहुंचाने का संकल्प है।


