1000256701

जमशेदपुर उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस पर सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों में मौके पर ही हुई कार्रवाई…

खबर को शेयर करें
1000256701

Jamshedpur news: जमशेदपुर में जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। यह कार्यक्रम समाहरणालय कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया था जहाँ जिले के अलग-अलग इलाकों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और सामुदायिक परेशानियों को उपायुक्त के सामने रखा।

कार्यक्रम के दौरान पेंशन, मुख्यमंत्री मंड्या सम्मान योजना का लाभ न मिलना, घर और जमीन को लेकर दबंगों द्वारा उत्पीड़न, भूमि विवाद, अतिक्रमण, बिजली की समस्या, विस्थापन, दुकान आवंटन, स्टे ऑर्डर, बार लाइसेंस, स्कूल से टीसी न मिलने, पारिवारिक विवाद, कचरा निस्तारण, दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने, नौकरी, और इलाज जैसी कई समस्याओं से जुड़े आवेदन उपायुक्त को सौंपे गए।

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से इन समस्याओं का समाधान करें। कई मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान कर दिया।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि गंभीर और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए और जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारी स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य है कि आम जनता सीधे प्रशासन से जुड़ सके और उनकी समस्याओं का हल बिना किसी देरी के हो।