1000211033
|

Jamshedpur: मानगो के जलभराव वाले इलाकों का DC ने किया निरीक्षण, नगर निगम को दिए त्वरित निर्देश, जारी किए इमरजेंसी नंबर…

खबर को शेयर करें
1000211033

Jamshedpur news: लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के DC कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को मानगो क्षेत्र के जलभराव व बाढ़ संभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वह स्वर्णरेखा नदी के किनारे वाले संवेदनशील इलाकों और निचले हिस्सों में भी पहुंचे। उनके साथ नगर निगम के उप आयुक्त कृष्ण कुमार भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान DC ने निम्नलिखित निर्देश दिए—
•निचले इलाकों में नालों की स्थिति का गहन निरीक्षण करें।
•सभी पंप सेट, ट्रैक्टर और सफाईकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा जाए।
•जहाँ ज़रूरत हो वहां तुरंत सुधार कार्य कराएं ताकि लोगों को असुविधा न हो और बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।

DC सत्यार्थी ने खास ज़ोर दिया—
•मानगो क्षेत्र में सभी नालों की नियमित सफाई हो।
•जलजमाव की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
•संवेदनशील और नदी किनारे बसे इलाकों में जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।
•मानगो नगर निगम में 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रहे जहां पालियों में कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर रहें।

इमरजेंसी संपर्क नंबर (मानगो नगर निगम कंट्रोल रूम)—
•सुबह 6:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: 7004549847
•दोपहर 2:00 से रात 10:00 बजे तक: 9031542938
•रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे तक: 7488676759

जिला स्तरीय इमरजेंसी नंबर—0657-2444233

DC ने आम नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं। नदी किनारों पर जाने से बचें। प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और संवेदनशील इलाकों की निगरानी रीयल टाइम में की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की गई है।