HGJHJLOIUJIOU
|

एक्सन में जमशेदपुर DC, जेसीबी से तोड़ी सड़क… जानें मामला

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित बालिगुमा बगान एरिया में आरसीडी विभाग द्वारा बनाई जा रही पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर DC अनन्य मितल ने गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचकर पूरी सड़क को जेसीबी से तोड़वा दिया।

यह कदम पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह की शिकायत के बाद उठाया गया। उन्होंने उपायुक्त को सूचित किया था कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है, मोटाई सही नहीं है और सामग्री भी घटिया है। साथ ही, उन्होंने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई थी।DC मितल ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए निर्माण स्थल पर टीम भेजी और गुणवत्ता की जांच करवाई। अनियमितता की पुष्टि होते ही JCB मशीन से पूरी सड़क को तोड़वाकर नए सिरे से प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कराने का निर्देश दिया। इधर DC की इस कार्रवाई से संवेदकों में हडकंप मच गया है।