Jamshedpur: लिंक शेयर कर साइबर ठगों ने उड़ाए ₹70 हजार, मंदिर की दान पेटी से भी हुई चोरी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर में साइबर ठगी और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको निवासी जगदंबा त्रिपाठी साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठगों ने हिंद टूर एंड ट्रैवल कंपनी के नाम से एक लिंक भेजा। लिंक खोलने के बाद ठगों के निर्देशों के झांसे में आकर उन्होंने अपने बैंक खाते से ₹70 हजार ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलते ही उन्होंने सिदगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने लिंक भेजने वाले मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर भुइयांडीह लिट्टी चौक स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोर नकद रकम लेकर फरार हो गए। मंदिर समिति के अनुसार दान पेटी कई दिनों से नहीं खुली थी ऐसे में उसमें अच्छी-खासी रकम होने की आशंका है। पुलिस चोरी की जांच कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को भी टेल्को इलाके के कई मंदिरों की दान पेटियों से रुपए चोरी हुए थे।

