1000265288

Jamshedpur : CRPF जवानों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे…

खबर को शेयर करें
1000265288

Jamshedpur news: जमशेदपुर के जादूगोड़ा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर CRPF जवानों ने स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा जादूगोड़ा सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार की अगुवाई में उत्क्रमित उच्च विद्यालय माटीगोडा से शुरू हुई।

इस दौरान बच्चों में आजादी का महत्व और वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाई गई। सीआरपीएफ जवानों ने बच्चों को तिरंगा झंडा और टॉफी बांटते हुए उन्हें झंडे की आन-बान-शान और आजादी को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे हाथों में तख्तियां लिए देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे जिससे पूरा जादूगोड़ा और राखा कॉपर क्षेत्र देशभक्ति से गूंज उठा।

इस मौके पर रमेश कुमार ने कहा कि दो सौ साल की गुलामी और हजारों देशवासियों के बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है। बच्चों को देश का महत्व समझना चाहिए और संविधान की रक्षा करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए ताकि आजादी हमेशा कायम रहे।

कार्यक्रम में सीआरपीएफ के 145 जवान, उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक पंकज सिंह, कमांडेंट नीरज कुमार, उप कमांडेंट समेत कई वरीय अधिकारी शामिल हुए। विद्यालय की ओर से प्राचार्य अमीर सलीम और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी तिरंगा यात्रा में सहभागी बने।