Jamshedpur: गोलमुरी में दो गुटों के बीच भिड़ंत, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR…

Jamshedpur news: गोलमुरी थाना क्षेत्र के कलगीधर स्कूल के पास शनिवार देर रात दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दोनों गुट थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पहली ओर से गोलमुरी अटल क्लिनिक के पास रहने वाली सोनी चोबे ने बयान दिया कि 17 अगस्त की रात करीब 9:20 बजे उन पर कलगीधर स्कूल के पास जानलेवा हमला किया गया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अवतार सिंह आरिफ समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।
वहीं दूसरी ओर से केडी प्लैट केबल टाउन निवासी नेहा कौर ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उनका आरोप है कि रात करीब 10 बजे एक कार से पहुंचे आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उन पर हमला कर दिया। इस मामले में उन्होंने अवतार, आरिफ, शेरा सिंह, जग्गे सिंह, आकाश वाणिया और कार चालक का नाम शामिल किया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानेदार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों गुटों पर कड़ी नजर बनाए हुए है ताकि किसी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।


