Jamshedpur : जादूगोड़ा CRPF कैंप में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, गरीबों को मिलेगा मुफ्त इलाज…

Jamshedpur news: सीआरपीएफ (CRPF) जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र ने रविवार को अपना 87वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कैंपस में 2145 पौधे लगाए गए।
उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि जवानों के बच्चों की पढ़ाई के लिए कैंपस में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) खोला जाएगा।
उन्होंने बताया कि आसपास के गरीब परिवारों को आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए डिस्पेंसरी भी खोली जाएगी। जवानों के लिए खेलकूद का मैदान और रिक्रिएशन भवन बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगले एक साल में 6500 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस मौके पर रिटायर हो चुके जवानों और उनके परिवारों को सम्मानित भी किया गया।


