1000303667

Jamshedpur: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया Central Relief & Welfare Trust, जमशेदपुर के लोगों से किया गया मदद की अपील…

खबर को शेयर करें
1000303667

सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने आज सोमवार को प्रेस वार्ता कर पंजाब में बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए मदद की अपील की। संस्था ने कहा कि बाढ़ से हालात बहुत खराब हैं और इस समय सबको मिलकर लोगों की मदद करनी चाहिए।

CRWT के सदस्यों ने बताया कि संस्था 1980 से लगातार झारखंड, बिहार और देश के अलग-अलग राज्यों में आपदा के समय राहत काम करती आ रही है। इससे पहले भी बिहार, यूपी, असम और केरल की बाढ़ और भूकंप में CRWT ने लोगों तक राहत पहुँचाई थी।

संस्था स्वास्थ्य शिविर, पानी की व्यवस्था और गरीब लोगों के इलाज में भी मदद करती है। CRWT के लईक-उर-रहमान चौधरी, हाफिजुद्दीन, मुहम्मद यूसुफ, आलम, मंसूर, सामी अहमद और खालिद इकबाल ने कहा कि संस्था हमेशा सेवा के लिए तैयार है।