1000348734

Jamshedpur Breaking : बुंडू से गिरफ्तार हुआ गोलमुरी का भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला, हरेराम सिंह फायरिंग कांड से जुड़ रहे तार…

खबर को शेयर करें
1000348734

जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला को पुलिस ने बुंडू और तमाड़ के बीच संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में हुए हरेराम सिंह फायरिंग कांड की जांच के दौरान दशरथ शुक्ला का नाम सामने आया है। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले में आजाद बस्ती निवासी आजाद लंगड़ा और सैफी की संलिप्तता भी हो सकती है।

पुलिस को दशरथ शुक्ला के मोबाइल फोन से प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा जैसे कुख्यात अपराधियों से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। इन डिटेल्स की जांच की जा रही है ताकि फायरिंग कांड की सच्चाई सामने लाई जा सके।

सूत्रों का कहना है कि हरेराम सिंह फायरिंग कांड में दशरथ शुक्ला की सीधी भूमिका हो सकती है। बताया जा रहा है कि उसका धनबाद के एक अपराधी गिरोह से भी संपर्क रहा है। पहले पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की थी लेकिन फरार होने के बाद उसे बुंडू से पकड़ा गया।

जानकारी यह भी मिली है कि दशरथ शुक्ला सूद पर पैसे के लेनदेन का काम करता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग की साजिश के पीछे आर्थिक या राजनीतिक कारण क्या थे।