1000234380

Jamshedpur: बालाजी कंपनी के अकाउंटेंट की जंगल में मिली लाश, हत्या की आशंका…

खबर को शेयर करें
1000234380

Jamshedpur news: जमशेदपुर के पास पोटका थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बालाजी पैकेजिंग कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करने वाले युवक सुभाष की लाश जादूगोड़ा के पास रोहिणीबेड़ा के जंगल में मिली है। सुभाष झारखंड के चतरा जिले के फुलांग गांव का रहने वाला था और अपने भाई बबलू के साथ कंपनी में काम करता था।

बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी के दिन सुभाष ने अपने भाई से कहा कि वह जमशेदपुर जा रहा है। वह अपने दोस्त प्रशांत गोप की बाइक पर हाता तक गया और वहां से प्रशांत से कहा कि उसे कालिकापुर छोड़ दे। प्रशांत ने उसे वहीं उतार दिया और वापस लौट गया। इसके बाद सुभाष कहां गया इसका कोई पता नहीं चला।

जब वह देर शाम तक अपने क्वार्टर नहीं लौटा तो उसके भाई बबलू ने पोटका थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और जंगल में एक युवक की लाश मिली। बबलू ने उसकी पहचान अपने भाई सुभाष के रूप में की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR भी कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुभाष कालिकापुर क्यों गया था और वहां से रंकिणी मंदिर की तरफ क्यों बढ़ा। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि उसने जमशेदपुर जाने की बात कही थी जबकि रविवार को बैंक बंद रहता है। उसने कहा था कि एटीएम लेना है तो सवाल उठता है कि किसके पास उसका एटीएम था और क्या वह उसी से मिलने गया था?

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोस्त प्रशांत गोप से भी पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।