Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी में मिली अज्ञात किशोरी की लाश, जांच में जुटी है पुलिस…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के MGM थाना क्षेत्र के बालीगुमा स्थित धोरमबांधा इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। मछली पकड़ने गए स्थानीय मछुआरों ने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही MGM थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की उम्र करीब 16 वर्ष के आसपास बताई जा रही है लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत दो दिन पहले हुई होगी।
स्थानीय लोगों ने इसे आत्महत्या की आशंका बताया है हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण आत्महत्या है या दुर्घटना या किसी साजिश का नतीजा वो तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

