Jamshedpur : नशे के खिलाफ बड़ा कदम, ‘मानस’ हेल्पलाइन पोर्टल से 1933 पर दें सूचना…

Jamshedpur news: नशे के अवैध कारोबार और उसके दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार ने एक नई पहल की है। इसके तहत राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल ‘मानस’ (Mental Health & Normalcy Augmentation System) शुरू किया गया है।
इस पोर्टल के जरिए कोई भी नागरिक 24 घंटे और 7 दिन कभी भी टोल फ्री नंबर 1933 पर कॉल करके नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दे सकता है।
इस हेल्पलाइन पर नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध बिक्री-खरीद, भंडारण, निर्माण या मादक पदार्थों की खेती जैसी गतिविधियों की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। नागरिकों द्वारा दी गई सूचना पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) तुरंत कार्रवाई करेगा।
सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर लाना और नशामुक्त भारत की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम में सहयोग करें।

