1000265040

Jamshedpur: सोनारी में बलेनो कार टेंपो से टकराई, महिला व टेंपो चालक घायल, नशे में था कार चालक…

खबर को शेयर करें
1000265040

Jamshedpur news: सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बलेनो कार (JH 01 DL 8942) अनियंत्रित होकर टेंपो से जा टकराई। हादसे में टेंपो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि टेंपो चालक को भी चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक अविनाश कुमार जो उर्थ इंडिया कंपनी में कार्यरत है नशे की हालत में था। कार से शराब की बोतल बरामद होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि हादसा ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण हुआ। बताया गया कि तेज रफ्तार में नियंत्रण खोने के बाद कार सीधे टेंपो से टकरा गई।

घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में MGM अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें TMH रेफर कर दिया गया। टेंपो चालक ओम प्रकाश को प्राथमिक उपचार के लिए MGM भेजा गया। कार चालक को मामूली चोटें आईं लेकिन उसकी नशे की हालत को देखते हुए पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और टेंपो को जब्त कर लिया है। सोनारी थाना प्रभारी ने बताया कि अविनाश कुमार के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव, लापरवाह वाहन संचालन और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।