1000275777

Jamshedpur : टेल्को में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव से था परेशान…

खबर को शेयर करें
1000275777

Jamshedpur news: टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती में रहने वाले ऑटो चालक जय सिंह (34) ने गुरुवार शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जय सिंह को गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने बताया कि जय सिंह कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और शादी के रिश्ते को लेकर परेशान रहते थे। पहले वह मिलनसार स्वभाव के थे लेकिन हाल के दिनों में चुपचाप रहने लगे थे और बातचीत कम कर दी थी।

टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।