Jamshedpur: बागबेड़ा गोलीकांड में घायल आशीष भगत की इलाज के दौरान मौत, कोलकाता में तोड़ा दम…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित LBM रोड के पास साई मंदिर के समीप दो दिन पहले गोली लगने से घायल युवक आशीष भगत की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे कोलकाता ले गए थे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। देर रात उसकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने मामले से जुड़े पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में बाबू सिंह उर्फ टेपर, राहुल यादव उर्फ छोटू, रंजन दास और सूरज दास शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल दो जिंदा गोली और एक खोखा भी बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक संभवतः आज यानी सोमवार मामले का खुलासा किया जा सकता है। वहीं आशीष की मौत के बाद उसके घर में मातम का माहौल है।


