Jamshedpur: मरीन ड्राइव पर हथियारबंद युवकों का हमला, साकची गोलचक्कर पर XUV के शीशे तोड़े…

Jamshedpur news: जमशेदपुर शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बढ़ते नजर आए। सोमवार देर रात मरीन ड्राइव क्षेत्र में कुछ हथियारबंद युवकों ने एक XUV गाड़ी को जबरन रोकने की कोशिश की।
गाड़ी चालक ने स्थिति को समझते हुए जान बचाने के लिए तेज़ी से गाड़ी भगाई और सीधे साकची गोलचक्कर की ओर निकल गया। लेकिन आरोपी युवक वहां भी पहुंच गए और गाड़ी को घेरकर चालक के साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था फिर एक बार सवालों के घेरे में हैं।


