1000258702

Jamshedpur: मानगो में फिर एक बार सड़क दुर्घटना!! तेज अनियंत्रित कार ने कई बाइक सवारों को मारी टक्कर..

खबर को शेयर करें
1000258702

Jamshedpur news: प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात मानगो में अचानक हलचल मच गई जब एक कर चालक अपनी वैगनआर कार से आजाद नगर से मानगो चौक तक पहुंचा। इस दौरान उसने तीन से चार बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस की PCR वैन मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज फिलहाल जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि हम नहीं करते है।

आए दिन सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं अब जरूरत है कि पुलिस या ट्रैफिक पुलिस इस ओर विशेष ध्यान दें नियमों को और सख्ती से लागू करें और अपनी जिम्मेदारी समझें ताकि ऐसी घटनाओं को कम किया जा सके और जनता सुरक्षित रह सके।