JAMSHEDPUR: Al-Kabir कॉलेज ने डिप्लोमा के छात्रों के स्किल डेवलेपमेंट एंड बेटरमेंट के लिए कंपनियों के साथ किया MoU साइन…

Jamshedpur news: नई शिक्षा नीति 2020 के तहत औद्योगिक-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Al-Kabir कॉलेज में 26 जुलाई यानी कि शनिवार को समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में अल-कबीर पॉलिटेक्निक और कैड विज़न सेंटर जमशेदपुर के बीच MoU साइन किया गया। इसके बाद द्वितीय चरण में ईलाइट इंडिया कंस्ट्रक्शन, जमशेदपुर के साथ MoU पर हस्ताक्षर हुए।

अल-कबीर की ओर से प्रिंसिपल वारिस सरवर इमाम ने MoU सौंपा। वहीं कैड विज़न सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर और ईलाइट इंडिया कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

वारिस सरवर इमाम जी ने बताया कि इस MoU का उद्देश्य डिप्लोमा के छात्रों के कौशल विकास को बढ़ावा देना है ताकि डिप्लोमा इंजीनियर बनने के बाद वे उद्योगों से सीधे जुड़कर बेहतर योगदान दे सकें।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कॉलेज के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी किया।


