1000270572

Jamshedpur: मंत्री श्री रामदास सोरेन के निधन पर Al-kabir कॉलेज ने जताया गहरा शोक…

खबर को शेयर करें
1000270572

Jamshedpur news: आज सोमवार Al-kabir कॉलेज ने झारखंड के शिक्षा मंत्री माननीय श्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

1000270569
Oplus_131072

संस्थान के प्राचार्य श्री वारिस सरवर इमाम के नेतृत्व में परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

1000270570
Oplus_131072

प्राचार्य श्री वारिस सरवर इमाम ने कहा कि “रामदास सोरेन सदैव समाज के उत्थान और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहे। उनका सादगीपूर्ण जीवन और संघर्षशील व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

1000270564
Oplus_131072

अल-कबीर पॉलिटेक्निक परिवार परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार, समस्त झारखंडवासियों और देशवासियों को यह दुख सहने की शक्ति दें।