Jamshedpur: गिट्टी-बालू ढोने वाले वाहन चालकों के बाद अब मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 15 पर आज सुबह मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। मजदूरों ने सड़क पर उतरकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि गिट्टी-बालू ढोने वाले छोटे वाहन चालकों की जारी हड़ताल का असर अब मजदूरों की रोज़ी-रोटी पर पड़ने लगा है।

मजदूरों ने आरोप लगाया कि हड़ताल से काम पूरी तरह से ठप है। दूर-दराज से आकर मजदूरी करने वाले इन लोगों को अब खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया कि वे इस समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे।

अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो इन मेहनतकश मजदूरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इनमें कई ऐसे हैं जो अपने घर के इकलौते कमाने वाले हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाते हैं। रोज़गार ठप होने से उनका नहीं बल्कि पूरे परिवार का जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस-प्रशासन मामले को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान निकाले।

अब देखना ये है कि ये हड़ताल और प्रदर्शन आगे चलकर क्या रूप लेती है और हालात किस दिशा में बढ़ता हैं।


