1000230689

Jamshedpur: परसुडीह पुलिस की कार्रवाई!!मोबाइल चोरी और वारंट केस में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

खबर को शेयर करें
1000230689

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पहला मामला बुधवार रात का है जब थाना के सामने स्थित किशोरी महतो के होटल से एक अज्ञात चोर मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर झारखंड बस्ती निवासी सागर मुंडा को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। होटल मालिक किशोरी महतो, जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले हैं पिछले पांच वर्षों से थाना के सामने होटल चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ग्राहक बनकर होटल में आया और मौका देखकर काउंटर से मोबाइल चुरा लिया।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने यशोदा नगर निवासी मिथुन ठाकुर उर्फ महेश ठाकुर को गिरफ्तार किया। उस पर न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली।जिसके आधार पर शुक्रवार सुबह उसे उसके घर से दबोच लिया गया।

दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अब गश्ती और निगरानी को और सख्त करने की तैयारी कर रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।