1000242212

Jamshedpur: जादूगोड़ा और परसुडीह थाना की संयुक्त टीम ने फरार हत्या आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार, 28 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होने का आदेश…

खबर को शेयर करें
1000242212

Jamshedpur news: जमशेदपुर के जादूगोड़ा और परसुडीह थाना की संयुक्त टीम ने सोमवार को फरार हत्या आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला में की गई।

थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया कि नवंबर 2024 में नरवा पहाड़ पुलिया के पास दो बहनों की हत्या कर शवों को गुरा नदी में फेंक दिया गया था। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन आरोपी मिथिलेश ठाकुर अभी भी फरार है।

अदालत ने आरोपी को 28 अगस्त तक कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। तय समय तक हाजिर नहीं होने पर उसके खिलाफ आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।