1000300664

Jamshedpur: मानगो आजादनगर में युवती ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में MGM अस्पताल में भर्ती…

खबर को शेयर करें
1000300664
Oplus_131072

Jamshedpur news: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में शुक्रवार को एक युवती ने खुद को आग लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी प्रभात कुमार सिंह और जीतू सिंह परमार मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी युवती को तुरंत MGM अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

घटना में घायल युवती की पहचान नेहा कुमारी (उम्र लगभग 22-25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नेहा कुमारी के पति शुभम सिंह रांची में नौकरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है और वे रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के इस कदम के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।