Jamshedpur: बिष्टुपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान बेबी ठाकुर (निवासी बारीडी बस्ती, बजरंग चौक) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बेबी ठाकुर सोनारी स्थित आशियाना गार्डन में भारत मेट सर्विस का काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर टीएमएच अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शनिवार को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस इलाके में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है जिससे हादसे अक्सर होते रहते हैं। उन्होंने मांग की है कि यहां स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

