1000510062

Jamshedpur: उलीडीह में दोस्तों के बीच शराब के दौरान विवाद, युवक पर चाकू से हमला, MGM में भर्ती…

खबर को शेयर करें
1000510062

जमशेदपुर के मानगो उलीडीह ओपी में गुरुवार को दोस्तों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी पर उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना टावर मैदान के पास की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजा बनर्जी, राजू सिंह, बापी और केदार टावर मैदान में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर राजा बनर्जी और राजू सिंह के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर राजू सिंह ने चाकू निकाल लिया।

आरोप है कि राजू सिंह ने राजा बनर्जी के पेट और चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इधर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उलीडीह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजा बनर्जी को इलाज के लिए MGM अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी केदार ने बताया कि आरोपी राजू सिंह हाल ही में 3 मार्च को जेल से छूटकर बाहर आया है। वह इससे पहले बाइक चोरी के मामले में जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था।

वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।