Jamshedpur: दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने हेतु Al-Kabir कॉलेज में आयोजित हुई शोकसभा…

Jamshedpur news: आज सोमवार 4 अगस्त को झारखंड के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के निधन के दुखद समाचार के बाद जमशेदपुर स्थित Al-Kabir कॉलेज में शिबू सोरेन के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल श्री वारिस सरवर इमाम जी ने कहा कि शिबू सोरेन एक लोकप्रिय नेता और कई लोगों के लिए प्रेरणा थे। उन्होंने हमेशा जनता की भलाई और सामाजिक न्याय के लिए काम किया। उनका नेतृत्व और सोच हमारे समाज और देश पर गहरी छाप छोड़ गया है।
उन्होंने कहा कि हम एक सच्चे देशभक्त को खोने का दुख महसूस कर रहे हैं जिन्होंने ज़रूरतमंदों के लिए हमेशा संघर्ष किया। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ पूरे देश, खासकर झारखंड के लोगों के साथ हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी दिवंगत नेता द्वारा अपनाए गए मूल्यों को बनाए रखने का प्रयास करके उनकी स्मृति का सम्मान करेंगे ।


