Jammu and Kashmir: डोडा में भीषण सड़क हादसा!! खाई में गिरा यात्री वाहन, 7 लोगों की मौत, कई घायल…

Azad Reporter desk: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा डोडा-बराथ मार्ग पर पोंडा इलाके में हुआ। टेंपो ट्रैवलर की रजिस्ट्रेशन संख्या JK06-4847 है।
इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 7 लोगों की मौत की खबर है जबकि 10 से 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के समय गाड़ी में कई यात्री सवार थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोग और स्वयंसेवक भी मदद में जुटे हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की पूरी जानकारी और मृतकों की पहचान बचाव अभियान पूरा होने के बाद दी जाएगी। गाड़ी हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।


