Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में बादल फटने से अब तक 60 की मौत, सेना और NDRF ने बचाव कार्य तेज किया…

Azad Reporter desk: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिसौती गांव में बादल फटने की भयानक घटना में अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसकी जानकारी दी।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अर्धसैनिक बल के जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब तक 167 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा बाधित रही लेकिन जमीन पर बचाव अभियान तेजी से चल रहा है।
घटना से पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं इसलिए लोगों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। सेना और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों की पांच टुकड़ियां, कुल 300 जवान, स्थानीय पुलिस और SDRF के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटी हैं।
आपदा मचैल माता मंदिर के पास हुई जो किश्तवाड़ से लगभग 90 किलोमीटर दूर और 9,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु टैंटों में रुके थे तभी अचानक बादल फटने से सैलाब आया और लोगों को अपने साथ बहा ले गया।
बचाव दल लगातार लापता लोगों की खोज कर रहा है और घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।


