1000209484

जमशेदपुर सड़क हादसा में 20 दिन बाद घायल युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल…

खबर को शेयर करें
1000209484

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में 7 जून को एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें एदलबेड़ा (घाटशिला) निवासी 28 वर्षीय मुकेश रजक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने NML के पास टक्कर मार दी थी।

हादसे के बाद मुकेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 20 दिन तक इलाज चलने के बाद 26 जून को उसकी मौत हो गई।

परिवार वालों ने बताया कि मुकेश किसी जरूरी काम से बर्मामाइंस आया था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

मुकेश के भाई दिनेश चंद्र रजक ने घटना के बाद बर्मामाइंस थाने में अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक और गाड़ी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

लेकिन घटना को 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक न तो उस हाइवा की पहचान कर पाई है और न ही चालक का कोई सुराग मिला है। इसी बात से नाराज होकर परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं और जल्द से जल्द न्याय की मांग की है।