पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट, फिर…

Azad Reporter desk:पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उड़ान भरते ही बड़ा झटका लगा जब विमान एक पक्षी से टकरा गया। ये घटना पटना एयरपोर्ट से टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों के भीतर हुई। विमान में कुल 169 यात्री सवार थे लेकिन पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय की वजह से सभी की जान बच गई।
पक्षी से टकराने के बाद विमान में हल्का कंपन और हलचल शुरू हो गई, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। लेकिन पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और सुरक्षित रूप से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर कराई।
एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो के स्टाफ ने तेजी से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है।
फिलहाल विमान की तकनीकी जांच और मरम्मत का कार्य जारी है। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही विमान को फिर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोका गया है और उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
एक बार फिर समय पर लिए गए सही फैसले ने एक बड़ा हादसा टलने से बचा लिया।

